Sunday, November 4, 2018

General Knowledge Important Questions November 2018

By: | In: | Last Updated:


General Knowledge Important Questions November 2018
Daily General Knowledge
Facebook को किया गया Hack | 12 करोड़ फेसबुक यूजर की निजी जानकारी लीक | 
सोशल मीडिया प्लेटफार्म Facebook  में आज के समय में मच रही है तबाही | किसी हैकर ने बड़े पैमाने पर फेसबुक यूजर के अकाउंट को लीक कर लिया | बताया जा रहा है कि 12 करोड़ फेसबुक यूजर के अकाउंट लीक कर लिए है और साथ ही 81 हजार facebook यूजर के Message को सार्वजनिक किया गया है| जिन यूजर की फेसबुक आईडी लीक की गयी वे ज्यादातर रूस व यूक्रेन से है | 

14 साल का इंतज़ार हुआ ख़तम हाल ही में पूरा तैयार हो गया है सिगनेचर ब्रिज
इस ब्रिज का उद्घाटन दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा रविवार 04 नवंबर 2018 को किया जायेगा | सिगनेचर ब्रिज दिल्ली में यमुना नदी पर बनाया गया है | इस ब्रिज में 1,518 करोड़ की लागत आयी है | इस ब्रिज की ऊंचाई 154 मीटर है | इस ब्रिज को जनता के लिए 5 नवंबर को खोला जायेगा |

WhatsApp ने लॉन्च किया ग्रुप में प्राइवेट चैटिंग फीचर 
दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग एप्प WhatsApp ने अपने यूज़र्स के लिए नया फीचर जारी किया है | WhatsApp में ग्रुप चैटिंग करते समय इस नए अपडेट के द्वारा आप प्राइवेट चैटिंग कर सकते हो | इस फीचर ही टेस्टिंग फिलहाल Android के बीटा वर्जन पर हो रही है | 

पांच साल बाद पहला इंसान अंतरिक्ष में लेगा जन्म | 
दूसरे ग्रह पर बसने की अपनी महत्वाकांक्षा के इंसान एक कदम और करीब पहुँचने वाला है | इसी क्रम में 2024 में वज्ञानिक अंतरिक्ष में पहले इंसान का जन्म कराएंगे | नीदरलैंड की कंपनी स्पेसलाइफ ओरिजिन 36 घंटे के मिशन क्रेडल नामक अभियान में एक गर्भवती महिला को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ अंतरिष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजेगी | महिला का चयन 2022 में शुरू होगा |

हाल ही में UTS ऑन मोबाइल सुविधा किसने शुरू की | 
(UTS) Unreserved Tickting System, रेलवे मत्रालय द्वारा शुरू की गयी | यूटीएस में 2 चीजे लॉन्च की गयी है UTS एप्प और UTS वेबसाइट | इसके द्वारा आप Unreserved Ticket (जनरल सीडी टिकट) को ऑनलाइन एप्लीकेशन या वेबसाइट से खरीद सकते हो |

हाल ही में किसने MSME क्षेत्र के लिए आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है | 
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने MSME क्षेत्र के लिए आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है | MSME (Micro, Small and Medium Enterprises ) MSME की स्थापना 16 जून 2006 को की गयी थी | इसका मुख्य उद्देश्य है छोटे बिज़नेस को बड़े स्तर पर लाना है और  साथ ही साथ सभी बिज़नेस को सेवा उपलब्ध करवाना है | 

देश के बैंकिंग इतिहास का रिकॉर्ड तोडा PNB Bank ने, 4,532 करोड़ का घाटा | 
Punjab National Bank (PNB) को वर्ष 2018 के जुलाई, अगस्त और सितम्बर में 4,532.35 करोड़ का घाटा हो गया | बताया जा रहा है की बैंक हर तीन महीने के बाद घाटे में जा रहा है | इस साल जून की तिमाही में 940 करोड़ रूपए का जबकि जनवरी-मार्च में 13,417 करोड़ रूपए का घटा हुआ था | 

भारत-वेस्टइंडीज के बिच पहला टी-20 आज खेला जायेगा | 
आज 04 नवंबर को भारत और वेस्टीइंडिज का टी-20 मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में खेला जायेगा |  इस पूरी सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है  और इस सीरीज में टीम के कप्तान 'हिटमैन' रोहित शर्मा संभालेंगे |

No comments: