Tuesday, January 1, 2019

पांच राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री | पांच राज्यों के मुख्यमंत्री ने ली शपत

By: | In: | Last Updated:

पांच राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री
सामान्य ज्ञान 

पांच राज्यों को मिले नए मुख्यमंत्री :

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद पांचों राज्यों (मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़मिजोरमराजस्थान तथा तेलंगाना) में नए मुख्यमंत्री ने शपत ले ली है। 2018 के विधानसभा चुनावों में पांच में से तीन राज्यों में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा सीटों पर विजय प्राप्त की जबकि तेलंगाना में तेलंगाना राष्ट्र समिति तथा त्रिपुरा में मिजो नेशनल फ्रंट को पूर्ण बहुमत मिला | 

राजस्थान : अशोक गहलोत ने राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपत ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपत दिलाई।  वे तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने है। उनके साथ सचिन पायलेट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपत ली। गहलोत 1980 से 1999 तक पांच बार लोक सभा के लिए भी चुने गए।  गहलोत 1999 से जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है।  वह 11वीं, 12वीं, 13वीं और 14वीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रह चुके है। 

मध्य प्रदेश : कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपत ली।  कमलनाथ 2014 में नौवीं बार लोकसभा में पहुंचे थे।  ये मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सांसद थे।  कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपत ली।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें शपत दिलाई।  

छत्तीसगढ़: भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपत ली।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपत दिलाई।  बघेल 2014 से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।  सनद रहे छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस की सरकार बनी है।  इससे पहले 2000 से लगातार भाजपा के रमन सिंह मुख्यमंत्री के पद पर काबिज थे। 

तेलंगाना : तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जितने के बाद टीआरएस के नेता के. चंद्रशेखर राव ने शपत ग्रहण की।  राज्यपाल इ. एस. एल. नरसिंम्हन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपत दिलाई।  के चंद्रशेखरराव का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है।

मिजोरम : मिजो नेशनल फ्रंट के अध्यक्ष जोरमथांग ने तीसरी बार मिजोरम के मुख्यमंत्री की शपत ली।  इससे पहले वो इस पद पर 1998 से 2008 तक लगातार दो कार्यकाल के लिए रह चुके है।


No comments: