Monday, December 24, 2018

Himachal Pradesh GK | General Knowledge | All Exam

By: | In: , | Last Updated:

** Himachal Pradesh **

परिचय :  'हिमाचल' शब्द "हिम" और "अचल" शब्दों से मिलकर बना है | हिम का अर्थ है बर्फ और अचल का अर्थ है पर्वत अर्थात हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है | हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-श्रृंखला में बसा हुआ है | हिमाचल प्रदेश की सीमाएँ 1170 किमी. हैं, जो दक्षिण में हरियाणा से, उत्तर में जम्मू कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, पूर्व में तिब्बत (चीन), तथा दक्षिण-पूर्व में उत्तराखंड से लगती है |

Himachal Pradesh GK | General Knowledge | All Exam

क्षेत्रफल और जनसख्याँ : हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग कि.मी. है | यह  भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है | क्षेत्रफल की दृष्टि  हिमाचल प्रदेश देश के 29 राज्यों में 18वें स्थान पर है | हिमाचल प्रदेश की जनसँख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 68,56,509 है | यह देश की जनसँख्या का 0.57% है | 

हिमाचल प्रदेश का गठन : हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रैल, 1948 को 30 छोटी छोटी रियासतों को मिलकर किया गया | 1948 से 1951 तक हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त क्षेत्र था | 1951 से लेकर 1956 तक हिमाचल प्रदेश "ग" श्रेणी का राज्य बनाया गया | 1956 से 1971 तक हिमाचल प्रदेश को केंद्रशासिक प्रदेश बनाया गया | अंततः 25 जनवरी 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया और यह देश का 18 राज्य बना | 

नदियाँ : हिमाचल प्रदेश में मुख्यतः 5 नदियाँ (चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और यमुना) बहती है | जिसमे से सतलुज हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी तथा यमुना हिमाचल प्रदेश की सबसे छोटी नदी है | जल घनत्व के आधार पर चिनाब नदी हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है | 


जिले : हिमाचल प्रदेश में 12 जिले (चम्बा, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला, किनौर) है तथा प्रत्येक जिले का अपना महत्त्व है | जनसँख्या के आधार पर काँगड़ा जिला सबसे बड़ा है और क्षेत्रफल के आधार पर लाहौर-स्पीति सबसे बड़ा जिला है | हिमाचल प्रदेश का सबसे दक्षिण जिला सिरमौर है, किनौर पूर्वी जिला है, चम्बा व् लाहौर-स्पीति उत्तर में स्थित है तथा कुल्लू व् मंडी मध्य में स्थित है | हमीरपुर, बिलासपुर, उना व् काँगड़ा हिमाचल प्रदेश के पश्चिम भाग में स्थित है | 

हिमाचल प्रदेश की पर्वत चोटियाँ : समुद्रतल से हिमाचल प्रदेश की ऊँचाई 350 मिटर से 7,००० मीटर के बिच है | हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी चोटी शिल्ला है जो किनौर जिले में स्थित है इस चोटी की समुद्रतल से ऊंचाई 7,025 मीटर है |

अभयारण्य व् राष्ट्रीय उद्यान : हिमाचल प्रदेश में 2 दो राष्ट्रीय उद्यान (पार्क) व् 32 वन्यजीव अभयारण्य है | जो कि प्रदेश के क्षेत्रफल का 12.63% भाग है | सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य लाहौर-स्पीति का किब्बर है जिसका क्षेत्रफल 1400 वर्ग किलोमीटर है | सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य सोलन का शिल्ली है, जिसका क्षेत्रफल 2 वर्ग किलोमीटर है | हिमाचल प्रदेश में दो राष्ट्रीय पार्क है : 
(i) ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क : कुल्लू का यह पार्क 765 वर्ग किलोमीटर में है, जो की 1 मार्च 1984 में राष्ट्रीय पार्क बना | इस पार्क को 2014 में UNESCO की विरासत सूचि में शामिल किया गया है | 
(ii) पिन घाटी नेशनल पार्क : लाहौल-स्पीति का यह पार्क 675 वर्ग कलोमीटर है, जो कि 9 जनवरी 1987 में राष्ट्रीय पार्क बना |

No comments: